ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

ओयो होटल पर पुलिस का छापा, तीन युवतियां हिरासत में; संचालक फरार, होटल सीज

ओयो होटल पर पुलिस का छापा, तीन युवतियां हिरासत में; संचालक फरार, होटल सीज
ओयो होटल पर पुलिस का छापा, तीन युवतियां हिरासत में; संचालक फरार, होटल सीज — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित एनके रिलैक्स (न्यू रिलैक्स) ओयो होटल पर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि होटल संचालक नीरज कुमार मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह और नायब तहसीलदार आकाश लवानिया के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस ने होटल पर अचानक दबिश दी। टीम के पहुंचते ही होटल में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने कमरों की तलाशी लेकर वहां मिली युवतियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए महिला थाना भेज दिया। रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज जब्त कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने होटल को सीज कर दिया। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस इन रिकॉर्डों की जांच कर होटल में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार फरार होटल संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि होटल में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और छापेमारी की सूचना पहले से किसी को मिली थी या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कासगंज रोड और हाईवे किनारे संचालित कुछ होटलों में नियमों की अनदेखी की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें