शमशाबाद: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, ढाई घाट गंगा तट और चौरा बॉर्डर का एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

शमशाबाद आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार की देर शाम फर्रुखाबाद के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक, कायमगंज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) तथा थाना प्रभारी सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ ढाई घाट गंगा तट पहुंचे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग, गंगा तट की साफ-सफाई, गंगा के जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । चौरा बोर्डर पर भी पहुंचकर निरीक्षण किया । एडीएम और पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने तथा भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्र

एमएलसी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह

सहारनपुर में आज आकाश आनंद की जनसभा, नकुड़ सीट के प्रत्याशी के नाम पर भी लगेगी मुहर!







