ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

यादव समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

यादव समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव
यादव समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

लटेरी में यादव समाज ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया कन्हैया का जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

संवाददाता अजय भंडारी नगर लटेरी में यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों द्वारा किया गया नृत्य सभी को मंत्रमुग्ध कर गया। शोभायात्रा में ताशा पार्टी और डीजे की धुन पर युवा वर्ग नाचते-गाते हुए चल रहे थे और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारे लगा रहे थे।

यह भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौराहे पर पहुंची। जहाँ नगर परिषद लटेरी द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जय स्तंभ चौराहे पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, रामगुलाम राजोरिया नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि संजय अत्तू भंडारी, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, यादव समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और नगरवासी उपस्थित रहे।

Ajay Bhandari
Ajay Bhandari
Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें