ग्राम पंचायत सैदापुर में खड़ंजे की बदहाल स्थिति, ग्रामीण परेशान

सैदापुर। ग्राम पंचायत सैदापुर में सड़क के रूप में बना खड़ंजा इन दिनों बदहाली का शिकार है। जगह-जगह खड़ंजे की ईंटें उखड़ चुकी हैं और रास्ते पर गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से खड़ंजे की स्थिति खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत की ओर जिम्मेदारों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, यह रास्ता गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खड़ंजा जर्जर होने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द खड़ंजे की मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और बदहाल खड़ंजे की मरम्मत कब शुरू होती है।

31 अगस्त को होगी ऐतिहासिक शुरुआत, ट्रेन संचालन से पहले डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

एआई अवसरों का नया द्वार, जरूरत है जागरुकता और संतुलित उपयोग की - अमित कुमार









