ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को वितरित की गई टूल किट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को वितरित की गई टूल किट
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को वितरित की गई टूल किट — राजनीति | City News 24

रायबरेली-17 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों के लाभार्थियों को टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, विधायक सलोन अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री महेन्द्र लोधी, गौरव भाटिया, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों से जुड़े लाभार्थियों को उनके कार्य से संबंधित टूल किट का वितरण किया गया। टूल किट प्राप्त कर लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों द्वारा देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इस अवसर पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को उनके हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, टूल किट एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य कारीगरों को अपने हुनर के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विधायक‌ अशोक कोरी ने भी लाभार्थियों को योजना का लाभ लेकर अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर बल दिया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें