नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली
कल राहुल गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में करेंगे प्रतिभाग

रायबरेली के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। महाराजगंज कस्बे में यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी आज शहर के प्रभु टाउन स्थित सर्राफा व्यवसायी फाना त्रिवेदी के घर पहुंचे जहां शहर भर के सराफा व्यवसाई इकट्ठा थे। राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों ने उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें लोक सभा मे उठाने का भरोसा दिलाया। सराफा व्यवसायियों ने राहुल गांधी को बताया कि ज्वेलरी के समान में जीएसटी ज्यादा है जिसकी वजह से सर्राफा व्यवसाययों का नुकसान हो रहा है इस पर राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उसे मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। सराफा व्यवसाई दिलीप वर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो से अपील कर के सोना न खरीदने की अपील की जिसकी वजह से सराफा व्यवसायी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि जो 80 करोड़ राशन गरीब जनता को दे रहे हैं मुझे लगता है कि जल्द ही 120 करोड लोगों को राशन देने की जरूरत पड़ेगी। वही कल राहुल गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में करेंगे प्रतिभाग उसके बाद वापस दिल्ली के लिए होंगे रवाना

एमएलसी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह

सहारनपुर में आज आकाश आनंद की जनसभा, नकुड़ सीट के प्रत्याशी के नाम पर भी लगेगी मुहर!







