ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

रायबरेली के ऊंचाहार में देखने को मिला आस्था और भक्ति का महासैलाब

शिव कथा के शुभारंभ से पहले हजारों श्रद्धालुओं निकली विशाल कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार में देखने को मिला आस्था और भक्ति का महासैलाब
शिव कथा के शुभारंभ से पहले हजारों श्रद्धालुओं निकली विशाल कलश यात्रा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली के ऊंचाहार में आज आस्था और भक्ति का ऐसा महासैलाब देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को शिवमय कर दिया। भव्य शिव कथा के शुभारंभ से पहले हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं, हाथों में कलश और जुबां पर हर-हर महादेव के जयकारे माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। खास बात ये रही कि कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। ऊंचाहार में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। चढ़रई टोल प्लाजा के पास विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जहां प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव कथा का सुनाएंगे।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। कलश यात्रा के दौरान उस वक्त माहौल और भी खास हो गया, जब हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। इस भव्य कलश यात्रा में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। कथा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब सभी की नजरें 11 सितंबर से शुरू होने वाली भव्य शिव कथा पर हैं, जहां प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव भक्ति की कथा सुनाएंगे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें