नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का निर्देश पर छात्रों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परखी व्यवस्थाएं
रायबरेली जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

रायबरेली के बछरावां विकास क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अध्यनरत छात्रों द्वारा विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन के पश्चात शुक्रवार को जनपद के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल विद्यालय पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी, ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य रमेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि विद्यालय में बिजली की समस्या के साथ ही गुणवत्ता विहीन भोजन दिया जाता है। कई बार खाने में कीड़े मिलने का आरोप भी छात्रों ने लगाया। इसके अलावा शिक्षकों की कमी तथा कॉपी-किताबें उपलब्ध न होने की समस्या भी बताई। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए उनके समाधान की मांग की है । और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इसी दरमियान गुरुवार को भी छात्रों द्वारा खाने में कांच निकलने की शिकायत की गई। वही जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि छात्रों के द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाए गए धरना प्रदर्शन के कदम के बाद अधिकारियों का आश्वासन मिलने के उपरांत भी उनकी समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं किया गया है।











