ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
13 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

बहराइच: तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर में घुसी, महिला परिचालक समेत चार गंभीर घायल

बहराइच: तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर में घुसी, महिला परिचालक समेत चार गंभीर घायल
बहराइच: तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर में घुसी, महिला परिचालक समेत चार गंभीर घायल — दुर्घटना | City News 24

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के टेड़वा बसंतपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस कानपुर से बहराइच आ रही थी और उसमें करीब 25 यात्री सवार थे। सुबह करीब छह बजे टेड़वा बसंतपुर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में महिला परिचालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान महिला परिचालक मुमताज (44), संदीप यादव (19), बाबूलाल प्रजापति (30) और तिलकराम (18) के रूप में हुई है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. आशीष वर्मा के अनुसार, परिचालक मुमताज की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। घायल यात्री बाबूलाल प्रजापति ने भी चालक को झपकी आने की बात बताई है। हालांकि, पुलिस ने हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हादसे में घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें