ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भव्य श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल ने पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा का श्रवण कर लिया आशीर्वाद

भव्य श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
राज्यपाल ने पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा का श्रवण कर लिया आशीर्वाद — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 14 सितम्बर 2026 को चड़रई टोल प्लाजा, निकट बाबूगंज, ऊँचाहार में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा के पावन अवसर पर राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने सम्मिलित होकर व्यासपीठ पर विराजमान सुविख्यात कथावाचक पं० प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा स्थल पर साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा राज्यपाल का साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज यहां उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें समय मिलता था, तब वह टीवी के माध्यम से पं० प्रदीप मिश्रा की कथा का श्रवण करती थीं। आज प्रत्यक्ष रूप से इस पावन स्थल पर उपस्थित होकर उनकी कथा सुनने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला, यह उनके लिए अत्यंत सुखद एवं सौभाग्य का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि यह अत्यंत पवित्र एवं आध्यात्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में साधु-संत विराजमान हैं और लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं तथा आध्यात्मिक लाभ एवं संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से लोगों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सनातन मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। राज्यपाल ने भव्य एवं पावन श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन के लिए मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें