ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

ईंट भट्ठे के भुगतान को लेकर विवाद, ठेकेदार पर दरांती से हमला करने का आरोप

ईंट भट्ठे के भुगतान को लेकर विवाद, ठेकेदार पर दरांती से हमला करने का आरोप
ईंट भट्ठे के भुगतान को लेकर विवाद, ठेकेदार पर दरांती से हमला करने का आरोप — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कूड़ा शाहपुर में ईंट के पत्ते के ठेकेदार इंदल कश्यप के साथ भुगतान को लेकर विवाद के बाद मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इंदल कश्यप विश्व हिंदू परिषद की जिला समिति के सदस्य बताए जा रहे हैं।इंदल कश्यप के अनुसार, वह हर वर्ष मजदूरों को ईंट भट्ठे पर काम के लिए ले जाते हैं। कूड़ा शाहपुर निवासी मुस्लिम पुत्र हवलदार भी उनके साथ मजदूरी के लिए जाता था। इंदल का आरोप है कि मुस्लिम को करीब 30 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि मुस्लिम ने दूसरे ठेकेदार से भी भुगतान ले लिया है। इस पर इंदल ने उससे कहा कि भुगतान किसी एक ठेकेदार से ही लिया जाए और राशि वापस करने को लेकर बातचीत की। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इंदल कश्यप का कहना है कि विवाद बढ़ने पर मुस्लिम ने उनके साथ मारपीट की और गेहूं काटने वाली दरांती से उनके हाथ पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट आई है।इंदल के मुताबिक घटना के संबंध में उन्होंने थाना कादरचौक पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अभी तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें