ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

*शमसाबाद में जनसेवा की मिसाल बने* *समाजसेवी सुरजीत गंगवार ने बाढ़ से कटी सड़क पर डलवाई ईंटें, आवागमन शुरू*

*शमसाबाद में जनसेवा की मिसाल बने*
*समाजसेवी सुरजीत गंगवार ने बाढ़ से कटी सड़क पर डलवाई ईंटें, आवागमन शुरू*
*शमसाबाद में जनसेवा की मिसाल बने* *समाजसेवी सुरजीत गंगवार ने बाढ़ से कटी सड़क पर डलवाई ईंटें, आवागमन शुरू* — राजनीति | City News 24

शमसाबाद क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका के बीच जनसेवा का एक सराहनीय कार्य सामने आया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभय प्रदीप गंगवार के पुत्र और जिला पंचायत क्षेत्र शमसाबाद द्वितीय से दावेदारी कर रहे युवा समाजसेवी सुरजीत गंगवार ने गुटैटी दक्षिण (चौरा)से नगला बसोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर इस्लाम नगर के पास बाढ़ से कटी हुई सड़क पर अपने निजी प्रयासों से ईंटें डलवाकर आवागमन को सुचारू करा दिया है। हालिया बाढ़ के कारण शमसाबाद क्षेत्र के कई इलाकों में सड़कों का संपर्क टूट गया था, जिससे ग्रामीण इलाकों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। आवागमन ठप होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों और चिकित्सीय आपातकाल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए सुरजीत गंगवार ने तुरंत मौके का मुआयना किया और तत्काल प्रभाव से सड़क पर ईंटें डलवाने का कार्य शुरू कराया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में सुरजीत गंगवार लगातार क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़े हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाने के साथ-साथ बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। इस सराहनीय पहल से जहाँ एक ओर राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है, वहीं क्षेत्रीय जनता में उनके प्रति गहरा विश्वास भी देखने को मिल रहा है।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें