एटा पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एटा जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 305/26 में वांछित चल रहे वरुण जैन पुत्र अनिल जैन, निवासी बड़े जैन मंदिर वाली गली, कटरा मोहल्ला पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली नगर एटा, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 109 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कई गंभीर मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार वरुण जैन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोतवाली नगर, अवागढ़, कोतवाली देहात और पिलुआ थानों में कुल सात मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक कपिल सोलंकी और कांस्टेबल अंकित मलिक शामिल रहे।











