ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

सात दिवसीय कृष्ण लीला मेले का फीता काट कर किया गया शुभारंभ

सात दिवसीय कृष्ण लीला मेले का फीता काट कर किया गया शुभारंभ
सात दिवसीय कृष्ण लीला मेले का फीता काट कर किया गया शुभारंभ — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

सुन्हा में सात दिवसीय श्रीकृष्ण लीला मेले का शुभारंभ भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में रविवार को सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेला कमेटी सुन्हा की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। मेला आयोजक अंकित वर्मा (सनी) ने मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार,शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य, समाजसेवी सोनू गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचने लगे। मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय मेले का समापन 20 सितंबर 2026 को होगा। वहीं मेले को लेकर थाना भुता पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेले के पहले दिन ही सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें