ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे प्रभावी विचार

बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे प्रभावी विचार
बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे प्रभावी विचार — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं:उझानी। हिंदी दिवस के अवसर पर बुधवार को बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ, उझानी, बदायूं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारतीय न्याय व्यवस्था और विधिक शिक्षा में हिंदी की भूमिका एवं संभावनाएँ” रखा गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हिंदी भाषा के महत्व तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विक्रम सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज रस्तोगी, प्राचार्य, बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय मौजूद रहे। इस दौरान महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. स्वर्णालता सक्सेना, मिस रोमा गुप्ता एवं श्री राहुल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज ने किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने न्याय व्यवस्था को आमजन के लिए सरल एवं सुगम बनाने में हिंदी की उपयोगिता पर विचार रखे। प्रतिभागियों ने विधिक शिक्षा में हिंदी के बढ़ते महत्व, कानूनी विषयों को सरल भाषा में समझाने तथा आम नागरिकों को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पंकज नागेंद्र एवं डॉ. शलभा यादव रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, भाषा एवं उच्चारण, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास, तर्क क्षमता और समय-प्रबंधन जैसे मानकों के आधार पर किया।प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम, मु. फैसल ने द्वितीय तथा प्रियांशी प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशबू एवं श्याम बाबू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान के साथ अपनी वक्तृत्व कला और तर्क क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया। महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के शैक्षिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करना विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें