ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत1 मिनट पढ़ें

जैथरा में भीषण सड़क हादसा, सात घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

जैथरा में भीषण सड़क हादसा, सात घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
जैथरा में भीषण सड़क हादसा, सात घायल मेडिकल कॉलेज रेफर — भारत | City News 24

जैथरा। थाना जैथरा क्षेत्र के परौली गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो एटा की ओर से जैथरा जा रहा था, जबकि रोडवेज बस अलीगंज की ओर से आ रही थी। परौली के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री सड़क पर जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पांच घायलों की हुई पहचान

सीएचसी जैथरा के चिकित्सक डॉ. सुलेमान के अनुसार, हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में पुरसारी निवासी सताना (35) पत्नी जुगेंद्र सिंह, उनका आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा, सर्रा निवासी रेखा देवी (60) पत्नी सुरेंद्र सिंह, नगला चंदन निवासी नंदकिशोर (45) और फागनोल निवासी चंद्रपाल पुत्र द्वारका प्रसाद शामिल हैं। दो अन्य घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और अज्ञात दो घायलों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाने स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें