ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध3 मिनट पढ़ें

इश्क का भूत ऐसे चढ़ा परवान प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया ऐसा कांड मंजर देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इश्क का भूत ऐसे चढ़ा परवान प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया ऐसा कांड मंजर देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
इश्क का भूत ऐसे चढ़ा परवान प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया ऐसा कांड मंजर देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान — अपराध | City News 24

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव झाड़ियां में फेंका, सांतवें दिन पति का शव पुलिस ने किया बरामद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज।

बरेली। भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम फैजनगर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने लगभग 40 वर्षीय पति की 11 सितंबर की रात्रि में गला दबाकर हत्या कर शव को लगभग 4 किलोमीटर ग्राम मिर्जापुर के भट्टे के पास मोटरसाइकिल से ले जाकर झाड़ियां में फेंक दिया। बाद में पुलिस को गुमराह करते हुए 15 सितंबर को पत्नी नरगिश अपने प्रेमी के साथ थाने जाकर पति के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बाद में प्रेमी से कुछ विवाद होने पर 16 सितंबर को नरगिश ने ही अपने प्रेमी के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर भी दी। तभी पुलिस को संदेह होने पर पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की । मामला प्रेम संबंधों की जानकारी हुई,तभी पुलिस का शक गहरा गया। तभी पुलिस ने प्रेमी व पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तभी दोनों ने हत्या का राज उगल दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेयी पर शव को झाड़ियां में से बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर सबूत जुटाये। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के मुताबिक ग्राम फैजनगर में पिछले कई वर्षों से मृतक पप्पू 42 वर्षीय अपनी पत्नी नरगिश व छः बच्चों साथ मकान बनाकर रहता था। सिलाई का काम करता था। इधर पत्नी नरगिश 35 वर्षीय का ग्राम फैजनगर निवासी राजा उर्फ़ रियाज 25 वर्षीय से प्रेम संबंध हो गया। 10 सितंबर को पति पप्पू ने दोनों को रंगे हाथों ने पकड़ लिया था। प्रेमी रियाज मोके से भाग गया था। तभी पप्पू ने पत्नी नरगिस की पिटाई भी की थी। लेकिन प्यार इतना परवान पर चढ़ा कि दोनों ने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। और 11 सितंबर 2026 की रात को दोनों ने मिलकर पति पप्पू को सोते समय रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। और उसके शव को छिपाने के लिए रात्रि में ही शव बाइक पर लादकर मिर्जापुर भट्टे के पास झाड़ियां में फेंक आये। इधर गांव में 12 सितंबर से पप्पू लापता होने की चर्चा कर परिजनों को गुमराह कर पत्नी नरगिश अपने प्रेमी राजा उर्फ रियाज के साथ 15 सितंबर 2026 को थाने जाकर गुमशुदगी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी । बाद में पत्नी नरगिश व प्रेमी राजा उर्फ रियाज के बीच कुछ विवाद हो गया। तभी पत्नी नरगिश 16 सितंबर को अपने पति हत्या करने की तहरीर अपने प्रेमी राजा उर्फ़ रियाज के विरुद्ध थाने देने पहुंची।तभी पुलिस को संदेह होने पर जांच पड़ताल करने पर दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने प्रेमी रियाज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पुलिस को हत्या करने राज उगल दिया। फिर भी पुलिस को गुमराह कर कि गांव फैजनगर में बहगुल नदी के पुल के पास नदी के शव फेंकने की बात कही। तभी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10: बजे रेस्क्यू टीम बुलाकर दोनों आरोपियों घटनास्थल नदी किनारे लेकर पहुंचे, तभी रेस्क्यू टीम को देखकर, पुलिस बात बदलते हुए बोले कि यहां नही। हमने हत्या कर शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से लादकर को ग्राम मिर्जापुर भट्टे के पास झाड़ियां में शव फ़ेंका है। तभी पुलिस आरोपियों की निशान देयी पर घटनास्थल पहुंच कर भट्टे के पास झाड़ियां में से शव को बरामद कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर साछय जुटाये हैं। 7 दिनों में कीड़े मकोड़े के खाने व बारिश की वजह से शव क्षति विक्षित अवस्था में मिला है। इधर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा है यह मूल निवासी ग्राम बल्लिया थाना भमोरा का रहने वाला बताया जाता है। यहां पिछले कई वर्षों से मकान बनाकर फैजनगर में रहता था।वह सिलाई का कार्य करता था। मृतक के छोटे-छोटे तीन बेटा तीन बेटियां है। इधर मृतक के भाई वूंदन पुत्र सुल्तान नवी की तहरीर पर उक्त दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल भी कर रही है।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें