ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत2 मिनट पढ़ें

सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत — भारत | City News 24

जैथरा। थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी दवा लेकर घर लौट रहे थे। मृतका की पहचान नगला नानकार निवासी मोनी देवी (45) पत्नी रणवीर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में उनके पति रणवीर सिंह (52) पुत्र गोकरन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि शनिवार रात रणवीर सिंह अपनी पत्नी मोनी देवी को बाइक पर बैठाकर दवा लेने गए थे। दवा लेकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी मोनी देवी सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एटा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। गंभीर रूप से घायल रणवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हुई है, जबकि उसका पति घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें