नवाबगंज।में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा की बैठक आयोजित संगठन की मजबूती और हिंदू विचारधारा पर हुई चर्चा

नवाबगंज। रतन लाल बैंकट हॉल में आयोजित हुई बैठक ,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के तत्वावधान में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को नवाबगंज में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा हिंदू विचारधारा से जुड़े सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला उपाध्यक्ष शिवम गंगवार ने की, जबकि जिला मंत्री अभिषेक ठाकुर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष शिवम गंगवार और जिला मंत्री अभिषेक ठाकुर द्वारा पुष्पेंद्र गंगवार की नियुक्ति तहसील अध्यक्ष के तौर पर की गई। बैठक में वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और हिंदू समाज में एकता, सहयोग एवं जागरूकता को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा की। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ समाजहित में कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
बैठक में मनोज गंगवार, गोलू मौर्य, वीरेंद्र कुमार, प्रिंस मौर्य, जीतू पटेल, विष्णु मौर्य, वीरेन्द्र गंगवार, आर्यन गंगवार, पंकज मौर्य,दीपक भदपुरा,लविश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने तथा भविष्य में इसी प्रकार कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और बैठकें आयोजित करते रहने पर जोर दिया गया। शिवम गंगवार एवं अभिषेक ठाकुर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता की सराहना की। बैठक शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








