जयपुर साइबर ठगी की रकम ठगों तक पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष “अभियान म्यूल हंटर” के तहत मुहाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम बैंक खातों में प्राप्त कर कमीशन लेकर साइबर ठगों को नकद रकम उपलब्ध कराने के आरोप में दो खाता धारकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में मुहाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
संदिग्ध बैंक खातों पर पुलिस की नजर
पुलिस के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए संदिग्ध बैंक खातों यानी Mule Accounts और साइबर अपराध से जुड़े हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम को साइबर फ्रॉड की रकम कुछ बैंक खातों में प्राप्त होने तथा कमीशन लेकर ठगों को नकद रकम उपलब्ध करवाए जाने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और आसूचना का इस्तेमाल करते हुए संदिग्ध खातों और उनसे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
- नंदकिशोर स्वामी (30 वर्ष)
पुत्र छोटूलाल स्वामी, जाति स्वामी, निवासी ग्राम मोरना, थाना लाम्बाहरिसिंह, जिला टोंक। वर्तमान में किरायेदार, दुकान नंबर एफ-113, राजेश्वरी एग्रोफ्रूट कंपनी, मुहाना मंडी, थाना मुहाना, जयपुर।
- विशाल मीणा (31 वर्ष)
पुत्र राजाराम मीणा, निवासी ग्राम खेड़ा बालाजी, थाना नगर फोर्ट, जिला टोंक। वर्तमान में किरायेदार, मकान नंबर 79, आनंद विहार, मुहाना, थाना मुहाना, जयपुर।
कमीशन लेकर साइबर ठगों को देते थे नकद रकम
पुलिस के मुताबिक आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को अपने बैंक खातों में लेते थे। इसके बाद कमीशन लेकर साइबर ठगों को नकद रकम उपलब्ध करवाने का आरोप है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम कहां-कहां से आई तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
तकनीकी जांच के जरिए कार्रवाई
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं आसूचना के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों से संबंधित जानकारी का संकलन किया। इसके बाद चिन्हित किए गए आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है।
कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम
इस कार्रवाई में मुहाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार खारड़िया, ASI गोपाल लाल, HC कान सिंह 2172, HC नवर लाल 2411, कांस्टेबल ओमप्रकाश 4714, रामजी लाल 9788, बादुराम 10018, दामोदर 10683, अन्नाराम 12499, रामप्रकाश 11801, सचिन 10814, तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण के HC लोकेश एवं HC रामसिंह तथा साइबर शाखा जयपुर दक्षिण के कांस्टेबल विमलेश सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार “अभियान म्यूल हंटर” के तहत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध बैंक खातों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर शराब बरामद

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद








