छत्रपति शिवाजी सेना नेहा बोरा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में शिवाजी सेना ने कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना प्रदर्शन किया सीएम योगी आदित्यनाथ पर आईसा अध्यक्ष नेया बोरा द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई की मांग आज मुंबई मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नेहा बोरा द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को छत्रपति शिवाजी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और युवाओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेहा बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। बता दें कि नेहा बोरा के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी शिकायतें और तहरीर दिए जाने की खबरें सामने आई हैं। नेहा बोरा ने पिछले दिनों गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








