ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
डबरा। डबरा में स्थित पिछोर तिराहे पर स्थापित भव्य श्री गणेश झांकी में आज धार्मिक आस्था एवं उल्लास देखने को मिला

डबरा। डबरा स्थित पिछोर तिराहे पर स्थापित भव्य श्री गणेश झांकी में आज धार्मिक आस्था एवं उल्लास के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल-कामना के लिए भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की गई। आयोजन के दौरान विधि-विधान से महाआरती एवं पूजा संपन्न कराई गई। इस शुभ अवसर पर पंडित अंकित शर्मा, जितेंद्र रजक, सुरेंद्र सिंह कदम, विजय रावत, सुनील शर्मा, योगेश रावत और हेमंत बिजौल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। झांकी स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और 'जय श्री गणेश' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महाआरती के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
संबंधित ख़बरें

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·1







