ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता — राजनीति | City News 24

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही 21 सितंबर को प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत के जनपद प्रवास और प्रस्तावित संगठनात्मक बैठकों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर नाट्य मंचन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, जनकल्याण के प्रयासों और सुशासन से जुड़े कार्यों को संवाद, अभिनय, संगीत एवं मंचन के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा यात्रा को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। नाट्य मंडली में करीब 20 कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 21 सितंबर को होगा प्रदेश महामंत्री व जिला संगठन प्रभारी का प्रवास भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि सोमवार, 21 सितंबर को प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत जनपद प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और सेवा संकल्प अभियान की भी समीक्षा की जाएगी। UPI भुगतान को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने रखा पक्ष पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने UPI भुगतान पर कथित अतिरिक्त कर को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस के नेता उनके आवास पर पहुंचे थे, जबकि उस समय वह संगठनात्मक कार्यक्रम के सिलसिले में कायमगंज में मौजूद थे। सांसद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उनके अनुसार सामान्य उपयोगकर्ताओं से कोई अतिरिक्त कर अथवा चार्ज नहीं लिया जा रहा है और व्यक्ति से व्यक्ति UPI भुगतान नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने छोटे व्यापारियों को भी इस दायरे से बाहर होने की बात कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2024 में संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर भी जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे दावों को तथ्यों के माध्यम से जनता के सामने स्पष्ट करती रहेगी। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें