ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
महराजगंज कस्बे में नाला सफाई न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी

महसी क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में नाला साफ न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाले में गंदगी जमा होने से रास्ते की स्थिति खराब बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ-साथ गंदगी और जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से नाले की जल्द सफाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
संबंधित ख़बरें

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·1







