दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
मछली पकड़ने गए व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लोन नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यह घटना नोखेराय के पुरवा गांव के पास हुई।मृतक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक लोन नदी में मछली पकड़ने गया हुआ था जहां वह डूब गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
संबंधित ख़बरें

रायबरेली में कंटेनर ट्रक अचानक बना आग का गोला
दुर्घटना·1

बिजली का पोल खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो लोगों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, दो घरों के बुझ गए चिराग
दुर्घटना·3

रायबरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराईं चार लोग घायल
दुर्घटना·0







