ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, राधाकांत मंदिर पर हुई बैठक, घेराव की चेतावनी

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, राधाकांत मंदिर पर हुई बैठक, घेराव की चेतावनी
बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, राधाकांत मंदिर पर हुई बैठक, घेराव की चेतावनी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, राधाकांत मंदिर पर हुई बैठक, घेराव की चेतावनी

बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से मैसेज के माध्यम से करीब दो घंटे में बिजली आपूर्ति होने का समय बताया जाता है, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को कादरचौक स्थित राधाकांत मंदिर पर ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बिजली कटौती, रात के समय आपूर्ति बाधित रहने तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि रात में बिजली नहीं आने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार धारा भैया, कौशल कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कादरचौक महेंद्र पाल शाक्य, अजीत शाक्य, विजय प्रकाश शाक्य, सूर्य श्रीवास्तव, संतोष कुमार जौहरी, राधे जौहरी, सतवीर वर्मा, विपिन ठाकुर, विवेक वर्मा, विद्याराम वर्मा, धर्मवीर, मनजीत, इस्तकार, वीरपाल शाक्य, राहुल शाक्य, नरेंद्र यादव, मनीष कुमार उर्फ नन्नू और राहुल सक्सेना समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण एकजुट होकर बिजली घर का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें