ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

बातों में फंसाकर महिला के कुंडल ले उड़ा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

बातों में फंसाकर महिला के कुंडल ले उड़ा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
बातों में फंसाकर महिला के कुंडल ले उड़ा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा — अपराध | City News 24

एटा। अवागढ़ कस्बे में महिला को बहला-फुसलाकर उसके कानों से कुंडल उतरवाकर ले जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना अवागढ़ पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रकाश में आए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिला के दो कान के कुंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को अवागढ़ कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गया था। मामले में थाना अवागढ़ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने जांच आगे बढ़ाई। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप उर्फ पप्पू पुत्र रामस्वरूप, निवासी असरौली, थाना कोतवाली देहात, एटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित दो कुंडल (पीली धातु) बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप उर्फ पप्पू के खिलाफ एटा और हाथरस में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, धमकी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें