ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

अखिलेश यादव के रायबरेली दौड़े पर उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने उठाए सवाल

लोकतंत्र में सभी को कहीं भी जाने की आजादी है, लेकिन विपक्ष को उन दौरों के दौरान भी आवाज उठानी चाहिए थी - मनोज कुमार पांडेय

अखिलेश यादव के रायबरेली दौड़े पर उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने उठाए सवाल
लोकतंत्र में सभी को कहीं भी जाने की आजादी है, लेकिन विपक्ष को उन दौरों के दौरान भी आवाज उठानी चाहिए थी - मनोज कुमार पांडेय — राजनीति | City News 24

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कल होने वाले रायबरेली दौरे पर सपा के बागी और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने सवाल उठाए हैं। रायबरेली में अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने विपक्षी दलों और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को कहीं भी जाने की आजादी है, लेकिन विपक्ष को उन दौरों के दौरान भी आवाज उठानी चाहिए थी, जब उनके मुताबिक युवाओं और प्रतियोगी छात्रों से जुड़े मुद्दे सामने आए थे। मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और माफिया गतिविधियों को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। कुछ लोग मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं । आतंकवाद और नक्सलवाद के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का उल्लेख किया। 2027 चुनाव को लेकर उन्होंने बदले की राजनीति के बयानों पर आपत्ति जताई और कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता के जनादेश से होता है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें