ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

सर्वसिद्धि के दाता की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब किराना व्यापारी संघ ने किया आयोजन

सर्वसिद्धि के दाता की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
किराना व्यापारी संघ ने किया आयोजन
सर्वसिद्धि के दाता की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब किराना व्यापारी संघ ने किया आयोजन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को मंशापूर्ण गणेश मंदिर में किराना व्यापारी संघ के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। रात 8 बजे आयोजित महाआरती में किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा।

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

महाआरती से पूर्व भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने नगर एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

व्यापारी संघ के पदाधिकारी व महिला मंडल हुए शामिल

आयोजन में किराना व्यापारी संघ के मुख्य संयोजक मनोज राठी, अध्यक्ष मनीष सालेचा व्होरा, सुरेंद्र कांकरिया, शरण गर्ग, किशोर सेठिया, किरण पोरवाल, महेंद्र राठौड़, दीपक जायसवाल, हेमंत मेहता, घनश्याम राठी, हर्षित नागदा और शरद जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं संघ महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति पोरवाल के साथ मंजू पोरवाल, मधुबाला भारद्वाज, पुष्पा डोभाल, वर्षा झंवर, रेखा व्होरा और किरण राठौड़ सहित महिला मंडल की सदस्य भी महाआरती में शामिल हुईं।

महाआरती के बाद प्रसाद वितरण

महाआरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन में सहभागिता कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। आयोजन में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें