ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
खेल2 मिनट पढ़ें

चीचली की धरती पर कबड्डी का महासंग्राम, स्टालिन हरियाणा ने जीता खिताब

चीचली की धरती पर कबड्डी का महासंग्राम, स्टालिन हरियाणा ने जीता खिताब
चीचली की धरती पर कबड्डी का महासंग्राम, स्टालिन हरियाणा ने जीता खिताब — खेल | City News 24

चीचली, गाडरवारा। राजा शंकर प्रताप सिंह जूदेव जी की स्मृति में विगत 54 वर्षों से आयोजित की जा रही 54वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने की। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई 16 टीमों ने सहभागिता की। फाइनल मुकाबला इंडियन नेवी और स्टालिन हरियाणा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में स्टालिन हरियाणा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व विधायक श्री गोविंद सिंह पटेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर निरंतर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीचली में 54 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिता क्षेत्र की समृद्ध खेल परंपरा का प्रतीक है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण एवं अंचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। सांसद श्री चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के मैदान में परिश्रम, संघर्ष और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

Anuruddh kourav
Anuruddh kourav
रिपोर्टर · City News 24
हर खबर पर पैनी नज़र
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें