भिंड/ दबोह वृद्ध आश्रम में सात दिवसीय वृद्धजन कार्यक्रम का तीसरा दिन उत्साह के साथ संपन्न

वृद्धजनों की प्रस्तुतियों और मनोरंजन कार्यक्रम ने बांधा समां, टीआई रवि उपाध्याय रहे मुख्य अतिथि भिंड /दबोह। नगर के वृद्ध आश्रम में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय वृद्धजन प्रस्तुति एवं मनोरंजन कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय (टीआई) उपस्थित रहे। टीआई रवि उपाध्याय ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कार्यक्रम में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि की उपस्थिति से वृद्ध आश्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां, प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बीच अपनापन, खुशी और उत्साह बनाए रखना है। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। सात दिवसीय कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी अलग-अलग गतिविधियों एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में वृद्ध आश्रम की प्रबंधिका सीमा चौरसिया जी, आरक्षक रजत राय एवं अन्य अतिथि गण मौजूद रहे।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








