रायबरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से हजारों परिवारों का हुआ अपना पक्का घर का सपना साकार
प्रथम चरण में 10,628 तथा द्वितीय चरण में 4,797 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

रायबरेली में 25 सितम्बर 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से जनपद के शहरी क्षेत्रों में पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में 10,628 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं योजना के द्वितीय चरण में अब तक 4,797 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार दोनों चरणों में कुल 15,425 लाभार्थी योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं स्थायी आवास का निर्माण कर सकें। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा योजना के क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना का लाभ वास्तविक रूप से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से जनपद में बड़ी संख्या में परिवारों को अपने स्वयं के पक्के आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से लाभार्थियों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा एवं बेहतर आवासीय सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








