ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

वंदे मातरम् गायन व नमामि भारतम कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित।

वंदे मातरम् गायन व नमामि भारतम कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित।
वंदे मातरम् गायन व नमामि भारतम कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित। — शिक्षा | City News 24

जिला बरेली


भुता। कस्बा भुता स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को वंदे मातरम गायन एवं नमामि भारतम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया, जिससे विद्यालय परिसर राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भुता के शाखा प्रबंधक विपनेश कुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विभाग कार्यवाह मिथिलेश सिंह चौहान मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि गोविंद चौहान तथा मुख्य वक्ता रामखेलावन ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता रामखेलावन ने कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आपसी भाईचारे, सहयोग, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।मुख्य अतिथि मिथिलेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और देश की संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फतेह बहादुर ने किया। अंत में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें