बरेली बारिश के अलर्ट के बीच अवसर कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक एक सप्ताह मुख्यालय नहीं छोड़ें सकेंगे

बरेली। लगातार हो रही बारिश और आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बारिश के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने और राहत-बचाव कार्यों को तत्काल प्रभावी बनाने के लिए जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले एक सप्ताह तक रोक लगा दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश के बाद प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों का मुख्यालय छोड़ना भी फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा, ताकि बारिश के कारण कहीं भी अचानक समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा जा सके।
जलभराव से लेकर बिजली व्यवस्था तक पर नजर
लगातार बारिश के चलते जिले के विभिन्न इलाकों में जलभराव, जलनिकासी, सड़क मार्ग प्रभावित होने, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने समेत कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रशासन ने इन्हीं संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का फैसला लिया है।
प्रशासन का मानना है कि बारिश के दौरान परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं। ऐसे में यदि किसी क्षेत्र में अचानक जलभराव बढ़ता है या कोई अन्य आपात स्थिति पैदा होती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सकें, इसके लिए उनका मुख्यालय पर उपलब्ध रहना जरूरी है।
सार्वजनिक अवकाश में भी सामान्य तौर पर नहीं मिलेगी छुट्टी
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत अगले एक सप्ताह तक सार्�

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








