ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें

एटा में तीन दिन की बारिश ने छीनी छत, विकलांग किसान का मकान भरभराकर गिरा

एटा में तीन दिन की बारिश ने छीनी छत, विकलांग किसान का मकान भरभराकर गिरा
एटा में तीन दिन की बारिश ने छीनी छत, विकलांग किसान का मकान भरभराकर गिरा — प्राकृतिक | City News 24

अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कोट में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच गरीब विकलांग किसान हरिश्चंद्र का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान के दो कमरे गिरने से चारपाई, कपड़े, बक्से समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परिजनों के मुताबिक बारिश के कारण पहले से ही कच्चे मकान के गिरने की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए परिवार ने बारिश वाली रात मकान में रुकने के बजाय पास बने टीन शेड में रात गुजारने का फैसला किया। 27 सितंबर की रात करीब तीन बजे अचानक मकान के दोनों कच्चे कमरे भरभराकर गिर पड़े। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। हरिश्चंद्र के पुत्र बृजेश ने बताया कि मकान गिरने से परिवार की गृहस्थी का काफी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया है। परिवार पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अब सिर से पक्की छत भी छिन गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर क्षति का आकलन कराकर आर्थिक सहायता और आवासीय मदद दिलाने की मांग की है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें