ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

अलीगंज में चोरों का आतंक, दो दिन में दूसरी नकबजनी से पुलिस को चुनौती

अलीगंज में चोरों का आतंक, दो दिन में दूसरी नकबजनी से पुलिस को चुनौती
अलीगंज में चोरों का आतंक, दो दिन में दूसरी नकबजनी से पुलिस को चुनौती — अपराध | City News 24

अलीगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। नौ अगस्त को जानीपुर में नकब लगाकर लाखों की चोरी की वारदात का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि दो दिन के भीतर मितौलिया गांव में चोरों ने उसी अंदाज में दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। एक के बाद एक सामने आ रही नकबजनी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और अपराधियों पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मितौलिया निवासी मोटर मैकेनिक राहुल पुत्र रनवीर का परिवार सोमवार रात मकान के बरामदे में सो रहा था। राहुल, उसकी पत्नी खुशबू और तीन बच्चे बाहर सोए हुए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और मकान के पीछे पहुंचकर दीवार में नकब लगा दी। दीवार काटकर चोर अंदर के कमरे में दाखिल हो गए। अंदर से लगा दी कमरे की कुंडी वारदात के दौरान चोरों ने बेहद शातिर तरीका अपनाया। कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने अंदर से कुंडी लगा दी, ताकि बरामदे में सो रहे परिवार के किसी सदस्य की अचानक कमरे में पहुंचने की संभावना न रहे। इसके बाद चोरों ने बक्से और अलमारी के ताले तोड़े और नकदी व जेवर समेटकर फरार हो गए। सुबह राहुल की पत्नी खुशबू चाय बनाने के लिए कमरे में पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पति को जानकारी दी। राहुल ने जंगले से कमरे के अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की जानकारी हुई। 1.20 लाख नकद और दो लाख के जेवर चोरी पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर से 1.20 लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। कुल चोरी करीब 3.20 लाख रुपये की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। जानीपुर के बाद मितौलिया में भी वही तरीका मितौलिया की वारदात ने जानीपुर में हुई चोरी की घटना की याद ताजा कर दी है। दोनों घटनाओं में मकान के पीछे से नकब लगाकर घुसना और परिवार के बाहर सोने का फायदा उठाना सामने आया है। महज दो दिन के भीतर एक जैसे तरीके से हुई इन घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। रात में घरों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। ग्रामीण पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष बोले—जल्द होगा खुलासा अलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें