ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
लक्ष्मणपुर बाजार चौराहे पर खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल के लिए परेशान राहगीर और स्थानीय लोग

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार चौराहे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे पर पेयजल के लिए कोई समुचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हैरानी की बात यह है कि जिस हैंडपंप से लोगों को पानी मिलना चाहिए, वह खराब होने के बाद अब उसका इस्तेमाल भैंस बांधने के लिए किया जा रहा है। भीषण गर्मी और बाजार में आने-जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने तथा चौराहे पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं।
संबंधित ख़बरें

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·1







