सई नदी का जलस्तर बढ़ने से महबूब खेड़ा में घरों तक पहुंचा पानी

🌊 सई नदी का जलस्तर बढ़ने से महबूब खेड़ा में घरों तक पहुंचा पानी
📍 ग्राम पंचायत मिर्जापुर अझगांव, महबूब खेड़ा
सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण महबूब खेड़ा में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का पानी कई घरों तक पहुंच जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर पानी भर जाने के कारण आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। वहीं घरों में पानी घुसने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को अपने घरों में रहने तक में परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की स्थिति का तत्काल जायजा लेने और आवागमन व राहत की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
🙏 ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की उम्मीद है।
#मिर्जापुरअझगांव #महबूबखेड़ा #सईनदी #जलभराव #बाढ़ #ग्रामीणोंकीसमस्या #उन्नाव #ग्रामपंचायत #ग्रामीणआवाज #बहुजनोंकीआवाज

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








