ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भदोही मे जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण

भदोही मे जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण
भदोही मे जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

प्रभारी जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण

सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

बंदियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

भदोही, 30 सितम्बर 2026। प्रभारी जिला जज डॉ. अमित वर्मा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न बैरकों एवं परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी तथा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कारागार परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए।

संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए बंदियों के कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों एवं कारागार प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें