गन्ने के खेत में महिला को खींचकर बलात्कार करने का था प्रयास

गन्ने के खेत में 'मर्दानगी' दिखाना पड़ा भारी: हिंदू कामगार युवती से छेड़छाड़ करने वाला 'सलमान' 24 घंटे में सलाखों के पीछे चरथावल में नौकरी कर लौट रही हिंदू युवती को अकेला देखकर 'सलमान' नामी मनचले ने अपनी ओछी हरकत आजमाने की कोशिश की। इरादा था युवती को जबरन ईख (गन्ने) के खेत में खींच ले जाने का, मगर दांव तब उलटा पड़ गया जब युवती के शोर मचाते ही गांव के दो जांबाज—उत्तम और अमित देवदूत बनकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आशिक मिज़ाज भाई साहब को दबोच तो लिया, लेकिन कानूनी हिसाब-किताब के डर से जनाब ने मौका ताड़ते ही ऐसी फर्राटा दौड़ लगाई कि खेत से सीधे 'ओलंपिक स्प्रिंटर' बन गए। खैर, खेत से भागने की यह चालाकी ज्यादा देर काम न आई। चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की और 24 घंटे के अंदर ही 'फरार सलमान' के कदमों पर ब्रेक लगा दिया। उपनिरीक्षक अंशार उल हक हाशमी, हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम ने मनचले को ऐसा दबोचा कि उसका रास्ता सीधे हवालात की ओर मुड़ गया। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले महाशय को शायद लगा था कि खाकी की पकड़ से तेज उनकी रफ्तार है, मगर कानून के शिकंजे ने साबित कर दिया कि असली 'फिनिशिंग लाइन' जेल की सलाखों के पीछे ही खत्म होती है।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








