ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 36 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, हितग्राहियों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि छोटे मल्लाह एवं मोंटू ठाकुर ने सहभागिता की तथा उपस्थित हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ और उनके अनुभवों के संबंध में चर्चा की।

महिला नेतृत्व और भागीदारी पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। महिलाओं को स्थानीय नेतृत्व में उनकी भूमिका तथा शासन द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने महिलाओं और बेटियों के महत्व तथा नेतृत्व में उनकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।

सेक्टर सुपरवाइजर ने किया संचालन

सेक्टर सुपरवाइजर नीता सुयल ने कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्होंने आंगन मिलन सेवा के उद्देश्य तथा विभागीय योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार अभियान के आगामी चरण में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव साझा कराए जाएंगे। साथ ही लाभार्थियों के अनुभवों के वीडियो तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे, ताकि योजनाओं के प्रभाव और हितग्राहियों के अनुभव सामने आ सकें। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजू यादव, अनीता ठाकुर, साधना चौहान एवं दीपिका नाहर सहित आंगनवाड़ी सहायिकाएं, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें