ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू,

नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू,
नागदा में गूंज रहा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश चार दिवसीय गीता प्रचार अभियान शुरू, — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस्कॉन उज्जैन द्वारा नागदा शहर में चार दिवसीय विशेष गीता प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया है। 1 से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत इस्कॉन की विशेष प्रचार बस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को श्रीमद्भगवद्गीता सहित आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक साहित्य से जोड़ रही है। अभियान के दौरान लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता, वेद-उपनिषद एवं अन्य आध्यात्मिक पुस्तकों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही धार्मिक एवं पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रचार अभियान का उद्देश्य आध्यात्मिक साहित्य को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना है।

प्रचार बस बनी आकर्षण का केंद्र

इस्कॉन उज्जैन की प्रचार बस नागदा के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों में पहुंच रही है। बस के माध्यम से नागरिकों को आध्यात्मिक पुस्तकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुस्तकों को देखा और श्रीमद्भगवद्गीता सहित अन्य साहित्य में रुचि दिखाई। इस्कॉन उज्जैन के कोऑर्डिनेटर एवं अध्यक्ष धीर गौर प्रभुजी के अनुसार अभियान के माध्यम से नागरिकों को श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

बिरला ग्राम क्षेत्र में नागरिकों ने दिखाई रुचि

अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रचार बस बिरला ग्राम क्षेत्र में पहुंची। यहां नागरिकों ने आध्यात्मिक साहित्य एवं धार्मिक सामग्री की जानकारी ली। लोगों ने श्रीमद्भगवद्गीता समेत अन्य पुस्तकों में रुचि दिखाई और साहित्य प्राप्त किया।

वर्धमान नगर में आरती के साथ विचार गोष्ठी

चार दिवसीय अभियान के तहत वर्धमान नगर में भगवान के विग्रह की आरती के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश, आध्यात्मिक चिंतन तथा वर्तमान जीवन में गीता की प्रासंगिकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

आयोजकों के अनुसार अभियान के माध्यम से नागरिकों को गीता के अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नागदा में चल रहे इस चार दिवसीय अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार गतिविधियां जारी रहेंगी।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें