ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

उन्नाव ! शंकर लाल गौतम के नेतृत्व में मोहान विधानसभा के तीनों ब्लॉकों में आयोजित हुए गांधी जयंती सहभोज कार्यक्रम

उन्नाव ! शंकर लाल गौतम के नेतृत्व में मोहान विधानसभा के तीनों ब्लॉकों में आयोजित हुए गांधी जयंती सहभोज कार्यक्रम
उन्नाव ! शंकर लाल गौतम के नेतृत्व में मोहान विधानसभा के तीनों ब्लॉकों में आयोजित हुए गांधी जयंती सहभोज कार्यक्रम — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

शंकर लाल गौतम के नेतृत्व में मोहान विधानसभा के तीनों ब्लॉकों में आयोजित हुए गांधी जयंती सहभोज कार्यक्रम

उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर शंकर लाल गौतम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मोहान विधानसभा के नेतृत्व में मोहान विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक औरास, हसनगंज एवं नवाबगंज में विभिन्न स्थानों पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में ब्लॉक औरास के ग्राम मिर्जापुर अजिगांव में श्री राम पाल गौतम जी के निवास पर, ब्लॉक हसनगंज के ग्राम भांसी में श्री सुरेश पासी जी के निवास पर श्री तेज पाल सिंह जी (जिला पंचायत प्रत्याशी) के साथ तथा ब्लॉक नवाबगंज की ग्राम पंचायत भौली में श्री सुनील गौतम जी के निवास पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं सद्भाव के विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर शंकर लाल गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

Saurabh
Saurabh
District Reporter · City News 24
gram-Mirjapur ajgav, Ajhgaon, Unnao UP-
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें