सेहत1 मिनट पढ़ें
रायपुर गौशाला में लम्पी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान

बहराइच। रायपुर स्थित गौशाला में पशुओं को लम्पी रोग से बचाने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गौशाला में मौजूद गोवंश का टीकाकरण किया।
टीकाकरण अभियान में डिप्टी सीवीओ डॉ. राम सजन, डॉ. प्रभाकांत चौधरी, डॉ. रामनिवास, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. अश्वनी और डॉ. लवलेश सहित अन्य पशु चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। वहीं रायपुर के ग्राम प्रधान समेत स्थानीय लोग भी अभियान के दौरान उपस्थित रहे।
पशु चिकित्सा अधिकारियों ने लम्पी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक रहने और पशुओं की नियमित निगरानी करने की अपील की। अभियान के तहत गौशाला में पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें बीमारी से बचाने का प्रयास किया गया।
संबंधित ख़बरें

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जोश टीम का शुभारंभ राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेहत·0

एम्स भोपाल की कुपोषण मुक्त समाज की ओर पहल,आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम
सेहत·0

बाल विवाह रोकथाम के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी तैनात,यूनिसेफ द्वारा मार्गदर्शिका का विमोचन
सेहत·0







