दतिया/चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वारंटी पर उनाव पुलिस की कार्रवाई, राजेंद्र अहिरवार गिरफ्तार

दतिया। थाना उनाव पुलिस ने चेक बाउंस के प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी राजेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
वारंट जारी होने के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। थाना उनाव पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार तलाश और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए राजेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके पश्चात उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामील को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








