दतिया /श्रीपण्डोखर सरकार धाम में अमावस्या से शरद पूर्णिमा तक होंगे धार्मिक आयोजन

दतिया पण्डोखर। श्रीपण्डोखर सरकार धाम में आगामी पितृमोक्ष अमावस्या से शरद पूर्णिमा तक धार्मिक आयोजनों का विशेष क्रम रहेगा। आयोजन की शुरुआत शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को पितृमोक्ष अमावस्या से होगी, जो रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा तक चलेगा।
धाम से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए विशेष जानकारी देते हुए बताया गया है कि अर्जी 365 दिनों में कभी भी लगाकर टोकन लिया जा सकता है। वहीं अमावस्या की पेशी (हाजिरी) अमावस्या से पूर्णिमा तक ही करने का आग्रह किया गया है।
21 अक्टूबर को बरहा धाम में दशहरा मेला
इस धार्मिक आयोजन के बीच बुधवार 21 अक्टूबर को बरहा धाम में दशहरा (विजयादशमी) मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं और भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
धाम से जुड़े शुभेच्छुओं ने श्रद्धालुओं से निर्धारित तिथियों और व्यवस्थाओं का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के साथ यह कामना की गई है कि श्रीपण्डोखर सरकार सभी भक्तों के समस्त मनोरथ पूर्ण करें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।
शुभेच्छु — मुकेश कुमार गुप्ता, सागर

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








