प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें
रायबरेली के महाराजगंज तहसील के बछरावां क्षेत्र में साइन नदी का पानी बढ़ने से कई गांव आंशिक रूप से बाढ़ की चपेट में
जिलाधिकारी सरनीत कौर ने तत्काल संज्ञान लिया

रायबरेली में महाराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां इलाके में सई नदी का पानी बढ़ने से ठाकुर खेड़ा, मैनाहर, बरचंदा समेत तीन गांव पूरी तरह और एक गांव आंशिक रूप से बाढ़ की चपेट में आ गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सरनीत कौर ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राशन किट उपलब्ध कराने और मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पानी घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
संबंधित ख़बरें

वन्य-जीव संरक्षण के प्रति जन-भागीदारी एवं जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ वन्य-जीव सप्ताह का समापन
प्राकृतिक·1

चीतों की संख्या बढ़कर हुई साठ मादा चीता केजेपी-21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म
प्राकृतिक·1

राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत वन विहार में हो रहे विविध कार्यक्रम
प्राकृतिक·0







