ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत2 मिनट पढ़ें

बहराइच बिजली कटौती से भड़के लोग, तेजवापुर उपकेंद्र में घुसकर हंगामा

बहराइच बिजली कटौती से भड़के लोग, तेजवापुर उपकेंद्र में घुसकर हंगामा
बहराइच बिजली कटौती से भड़के लोग, तेजवापुर उपकेंद्र में घुसकर हंगामा — भारत | City News 24

बहराइच/बौंडी। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के उपभोक्ता बेहाल हैं। तेजवापुर, रिसिया और मटेरा जैसे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। वहीं, जिला मुख्यालय पर भी आधे-आधे घंटे के अंतराल पर हो रही ट्रिपिंग ने परेशानी बढ़ा दी है। समस्या का समाधान न होने पर बुधवार रात तेजवापुर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कंट्रोल रूम में घुसकर ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर से अभद्रता की और उसका मोबाइल छीन लिया।

बिजली कटौती से परेशान लोग बौंडी के तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार रात करीब 11 बजे पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। लगभग 40 की संख्या में लोग सीधे कंट्रोल रूम में घुस गए। सभी का आरोप था कि अघोषित बिजली कटौती की जा रही है और जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं। भीड़ ने जमकर हंगामा काटा, ड्यूटी पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर और उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज की। दोनों को कंट्रोल रूम से बाहर कर दिया गया। इस दौरान ऑपरेटर का मोबाइल फोन भी लोगों ने छीन लिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए उपकेंद्र का संचालन प्रभावित हुआ। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी दहशत में आ गए। विद्युत विभाग के जेई रवि कुमार ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान में अनधिकृत प्रवेश कर बिजली संचालन में हस्तक्षेप करने के मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, हालांकि बाद में हंगामा करने वालों के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।मटेरा में एक सप्ताह से समस्या मटेरा। मटेरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, मटेरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 24 घंटे में मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। करीब एक सप्ताह से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। किसानों की धान की फसल भी प्रभावित हो रही है। बिजली न मिलने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। रिसिया। रिसिया कस्बे में बुधवार रात करीब 10 बजे बिजली गुल हुई और सुबह करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से लोग पूरी रात परेशान रहे। कस्बा निवासी अंबुज, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीन कुमार का कहना है कि एक तरफ भीषण गर्मी और उमस है, दूसरी तरफ बिजली की अनियमित आपूर्ति ने उन सबकी परेशानी दोगुनी कर दी है। लोगों ने विद्युत विभाग से रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें