ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूँ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

बदायूँ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
बदायूँ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ अभ्यास, आपात परिस्थितियों से निपटने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित*। आज दिनांक 09.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया गया । इस दौरान विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने, भीड़ को तितर-बितर करने, उपद्रवियों से निपटने, बलवाइयों की गिरफ्तारी करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को बलवा अथवा दंगे की स्थिति में सतर्कता एवं संयम के साथ कार्यवाही करने, पथराव के दौरान स्वयं का बचाव करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने तथा परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस चेतावनी, आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट एवं वाटर कैनन सहित उपलब्ध दंगारोधी संसाधनों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही, आपात परिस्थितियों में पुलिस बल के समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।बदायूँ पुलिस जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव तत्पर है

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें