ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की पहल पर छात्रों मैं तैयार किए देश भक्ति से ओत-प्रोत पोस्टर

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की पहल पर छात्रों मैं तैयार किए देश भक्ति से ओत-प्रोत पोस्टर
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की पहल पर छात्रों मैं तैयार किए देश भक्ति से ओत-प्रोत पोस्टर — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को देशभक्ति की भावना से जोड़ने की अनूठी पहल की गई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की पहल पर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में लगभग पाँच दर्जन छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम की थीम पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। पोस्टर निर्माण के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को विभिन्न रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से उकेरा। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों, महापुरुषों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को केंद्र में रखते हुए संदेशपरक एवं आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है तथा आने वाली पीढ़ियों का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को आगे बढ़ाएं। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं उनमें राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहन मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तैयार की गई विशेष आर्ट गैलरी में इन पोस्टरों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए इन रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी भावनाओं को देखने एवं समझने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों में न केवल अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उत्साह बढ़ा, बल्कि स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के वीर सपूतों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की भावना भी मजबूत हुई। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ये पोस्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति, रचनात्मकता और युवा प्रतिभा के सुंदर संगम के रूप में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विषय
Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें